Al-Risala · May 2023 · page 14

سادہ حل

الرسالہ، مئی ۲۰۲۳، صفحہ ۱۴

क्या है, इसका सादा तराक़ा यह है कि जब आधी उठ ता वक़्ता तार पर अपना झंडा नीचा कर लो। कोई शख़्स भड़काने वाली बात कहे तो तुम उसकी तरफ़ से अपने कान बंद कर लो। कोई तुम्हारी दीवार पर कीचड़ फेंक दे तो उसके ऊपर पानी बहा कर उसे साफ़ कर दो। कोई तुम्हारे ख़िलाफ़ नारेबाज़ी करे तो तुम उसके लिए दुआ करने में लग जाओ। बेहतरीन गिरोह तुम बेहतरीन गिरोह हो जिसको लोगों के वास्ते निकाला गया है। तुम भलाई का हुक्म देते हो और बुराई से रोकते हो और अल्लाह पर ईमान रखते हो (आले- इमरान 110)। कुरान की इस आयत में बेहतरीन गिरोह का मतलब सहाबियों का गिरोह है। यानी इस गिरोह को ख़ास तौर से निकाल कर मैदान में लाया गया है। यह उस रेगिस्तानी मन्सूबें की तरफ़ इशारा है, जिसके ज़रिए सहाबियों की वह अनोखी जमाअत तैयार की गई, जिसको प्रोफेसर डी. एस. मार्गोलेथ (1858-1940) ने हीरोज़ों की एक क़ौम (a nation of heroes) का नाम दिया है। रसूल के साथी या सहाबी कौन थे? ये इस्माईल की संतान की नस्ल से ताल्लुक रखते थे। इस नस्ल के पूर्वज इस्माईल बिन इब्राहिम हैं। चार हज़ार साल पहले हज़रत इब्राहिम ने अपने छोटे बेटे इस्माईल और उनकी मां हाजरा को इराक़ से निकाला और उनको ले जाकर अरब के रेगिस्तान में छोड़ दिया। उस वक़्त यह इलाक़ा एक दुर्गम और बंजर इलाक़ा था। वहां कोई इन्सानी आबादी

‹ Previous page Next page › Contents of May 2023 All issues

Printed page