Al-Risala · November 2023 · page 12

عورت کا میدانِ کار

الرسالہ، نومبر ۲۰۲۳، صفحہ ۱۲

मुसलमान क़ैदी इस हाल में दरबार में लाए गए कि उनके हाथ बंधे हुए थे और पांव में बेड़ियां पड़ी हुई थीं। रोमी बादशाह ने उनसे बहुत बेइज़्ज़ती के साथ बातचीत की। उसने कहा कि तुम जैसे लोगों की यही सज़ा है। हम तुमको ऐसी सज़ा देंगे, यहां तक कि तुम मर जाओ और तुम्हारी क़ौम के लोगों को सबक मिले ताकि वे फिर हमारे इलाके की तरफ देखना छोड़ दें। कुरैशी को बादशाह की बात सुनकर गैरत आ गई। उसने बादशाह को सख्त अन्दाज़ में जवाब दिया। उसने कहा कि जब तक तुम्हारी इस्लाम दुश्मनी बाक़ी है तुम्हारे खिलाफ हमारी जंग जारी रहेगी। और तुम जान लो कि ख़ुदा के रास्ते में हमारा खून बहुत सस्ता है, मगर वह उस वक़्त बहुत कीमती हो जाएगा, जबकि तुम्हारे जैसा बादशाह हमको क़त्ल करे। कुरैशी का यह जवाब सुनकर एक बितरीक़ (patriarch) को गुस्सा आ गया। वह उठ कर कुरैशी के पास आया और उसके चेहरे पर दाएं-बाएं दो तमांचे मारे। कुरैशी के हाथ बंधे हुए थे। इसलिए उस वक़्त कुछ नहीं कर सकता था। अलबत्ता अपनी इस बेइज़्ज़ती पर वह चीख पड़ाः कुरैशी बुलन्द आवाज़ से चीखाः ऐ मआविया, तुम कहां हो कि इन ज़लील लोगों से इन्तिकाम लो जिन्होंने तुम्हारे एक शरीफ़ आदमी को तमांचा मारा है। फिर वह बतरीक़ की तरफ मुखातिब हुआ और बोला कि मैं ख़ुदा की क़सम खाकर कहता हूं कि तुम्हारे साथ मेरा एक दिन आएगा जबकि तुम जान लोगे कि मैं कौन हूं।

‹ Previous page Next page › Contents of November 2023 All issues

Printed page