Al-Risala · November 2023 · page 15

तरतीब

الرسالہ، نومبر ۲۰۲۳، صفحہ ۱۵

अन्सार् का दिल फ़िर गया। उन्होंने सोचा कि मांगन का ज़्यादा बड़ा चीज़ तो आख़िरत है। फ़िर ऐसे कीमती मौक़े पर आपसे दुनिया क्यों मांगे। उन्होंने एक दूसरे से कहाः इस मौक़े को ग़नीमत जानो और आपसे मफ़िरत (बख़शिश) का सवाल करो। उन्होंने कहाः ऐ अल्लाह के रसूल, हमारे लिए मफ़िरत की दुआ फ़रमाएं। आपने फ़ौरन कहाः ऐ अल्लाह, अन्सार की मफ़िरत फ़रमा, उनके लड़कों की मफ़िरत फ़रमा, उनकी औरतों की मफ़िरत फ़रमा (अहमद)

तरतीब

ऊंची इमारतों में आटोमैटिक लिफ्ट लगी होती है। आप उसके अन्दर दाख़िल होकर बटन दबाते हैं और वह आपको उस मंज़िल तक पहुंचा देती है, जहां आप जाना चाहते हैं। मान लीजिए कि चार आदमी एक ही वक़्त में लिफ्ट के अन्दर दाख़िल होते हैं। आपको दूसरी मंज़िल तक जाना है और बाक़ी लोग दसवीं और ग्यारहवीं मंज़िल पर जाने वाले हैं। अब अगर दूसरे लोग पहले अपने नम्बर वाला बटन दबा दें और आप अपना नम्बर बाद में दबाएं तो ऐसा नहीं होगा कि लिफ्ट पहले ऊपर चली जाए और बाक़ी लोगों को दसवीं और ग्यारहवीं मंज़िल पर उतारे और उसके बाद नीचे आकर आपको दूसरी मंज़िल पर पहुंचाए। बटन

‹ Previous page Next page › Contents of November 2023 All issues

Printed page