Al-Risala · November 2023 · page 14

عورت کا میدانِ کار

الرسالہ، نومبر ۲۰۲۳، صفحہ ۱۴

के बट, अब तुम इस सूरी व्यापारी का शुक्रिया अदा करो। उसका मन जो तदबीर भी बताई उसने उस पर पूरी तरह अमल किया और अब तुम इस बतरीक़ से इस पर जुल्म किए बगैर अपना हक़ ले सकते हो। कुरैशी ने कहा कि अगर मैंने क़सम न खाई होती तो मैं इसको माफ़ कर देता। फिर हाथ उठाया और उसको एक तमांचा मारा और कहा कि बस यह काफी है। बाकी को मैं माफ़ करता हूं। फिर मआविया ने बतरीक़ की तरफ़ देखा और कहा कि अब तुम तीन दिन के लिए हमारे यहां मेहमान हो। तीन दिन गुज़रने के बाद उसको सूरी व्यापारी ने इस हाल में वापस किया कि उसके साथ वे तमाम तोहफ़े थे जिनकी उसने मांग की थी। इसके बाद कुस्तुनतुनिया में तमाम बतरीक़ रोमी बादशाह के पास जमा हुए। उन्होंने कहा कि अब मुस्लिम कैदियों के साथ बुरा سلوक न करो, क्योंकि मैंने इज़्ज़त और शराफ़त और सदाचार में उनके जैसा नहीं देखा। और अगर मआविया मुझको पकड़ना चाहते तो वह इसके लिए असमर्थ न थे; मगर उन्होंने ऐसा करना पसन्द नहीं किया।” (अल-दावत, मक्का, 14 जमादी अल ऊला, 1405 हिजरी)

अल्लाह से मांगने की सबसे बड़ी चीज़ मग़फ़िरत है अनस बिन मालिक रज़ि अल्लाहु अन्हु कहते हैं: अन्सार के पास सिंचाई के ऊंटों की तंगी हुई। वह रसूलुल्लाह सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के पास आए, ताकि आप उनके लिए ऊंटों का इंतज़ाम कर दें या खूब बहने वाली

‹ Previous page Next page › Contents of November 2023 All issues

Printed page