Al-Risala · July 2024 · page 16

Unilateralism is the Best.

الرسالہ، جولائی ۲۰۲۴، صفحہ ۱۶

आपसी झगड़ है कि पाकिस्तान का बन हुए 40 साल से ज़्यादा बात गए, पर वहां का झगड़ा आज तक ख़त्म नहीं हुआ। इस तरह की कई मिसालें हैं, जिनसे पता चलता है कि एकता, इत्तेहाद और सद्भाव का ताल्लुक़ लोगों के विचार और सोच से है न कि उनके ज़ाहिरी रस्मो-रिवाज से। देश के नागरिकों में यदि सही सोच मौजूद हो और वे ज़िन्दगी गुज़ारने का राज़ जानते हों तो वे ऊपरी फ़र्क़ के बावजूद मिल-जुल कर रहेंगे। इसके विपरीत यदि उनकी सोच दुरुस्त न हो, वे ज़िन्दगी के रहस्य से परिचित न हों तो वे एक-दूसरे से लड़ते-झगड़ते रहेंगे- चाहे उनका ज़ाहिरी कल्चर एक सा क्यों न हो। सच्चाई यह है कि ज़िन्दगी के मामलों की दुरुस्तगी में असली अहमियत मानसिक रुझान (Attitude of mind) की है। अगर हम इस देश में एकता और आपसी समझ पैदा करना चाहते हैं तो हमें लोगों के नज़रिए को दुरुस्त करना होगा। इस उद्देश्य को पाने का यही एकमात्र रास्ता है और इसके सिवा कोई और रास्ता नहीं। यह एकमात्र रास्ता आपसी सम्मान और सद्भावना का रास्ता है। लोगों में यह मानसिकता व मिज़ाज पैदा किया जाए कि वे दूसरों के साथ सद्भावनापूर्ण व्यवहार करें, वे हर इन्सान का सम्मान करें चाहे वह अपनी बिरादरी का हो या अपने बाहर की बिरादरी का। यही मिज़ाज एकता और सद्भावना की असली

‹ Previous page Next page › Contents of July 2024 All issues

Printed page