जीवन के उस पार
الرسالہ، جولائی ۲۰۲۵، صفحہ ۱۳
घटा दत हो क्या उन्हें यह मालूम नहीं कि एक दिन ऐसा आएगा जब उन्हें उठाकर (हिसाब के लिए) लाया जाएगा? उस दिन जब सारे लोग अल्लाह, मालिक-ए-कायनात के सामने खड़े होंगे?" (83:1-6) “अपने लिए भरपूर लेना और दूसरों को देने में कमी करना" - एक वो है जो दुकानदारों के यहाँ मिलता है। जो दुकानदार खुद के लिए तो नाप और तौल में ज़्यादा लेने की कोशिश करता है, लेकिन जब किसी ग्राहक को कुछ देना होता है, तो किसी न किसी बहाने उसे कम देने की कोशिश करता है – जैसे नाप- तौल में गड़बड़ी करना, मिलावट करना या घटिया चीज़ देना – तो ऐसा इंसान अल्लाह के नज़दीक मलऊन (शापित) है और उसकी पूरी कमाई हराम की है। चाहे वह दुनिया में कितना ही मुनाफ़ा कमा ले, लेकिन आख़िरत के दिन वह सबसे बड़े घाटे में होगा। लेकिन यह सोच केवल व्यापार तक सीमित नहीं है। यह एक ज़ेहनी रवैया है, जो इंसानी ताल्लुक़ात (रिश्तों) के हर पहलू पर लागू होता है। साहिब-ए-रूहुल मआनी (प्रसिद्ध व्याख्याकार) लिखते हैं:
"जो अहले-इल्म (विद्वान) अपने समकालीन विद्वानों के आदर सम्मान का हक़ अदा नहीं करते, वे भी इस आयत के दायरे में आते हैं।"
‹ Previous page Next page › Contents of July 2025 All issues