Al-Risala · July 2026 · page 62

अपनी कमज़ोरी

الرسالہ، جولائی ۲۰۲۶، صفحہ ۶۲

अपना आंख पूरी तरह खुला रखो, लेकिन शादी के बाद आधा बंद कर लो। Keep your eyes open before marriage, half shut afterwards. इसका मतलब यह है कि विवाह से पहले अपने जीवन साथी के बारे में पूरी जानकारी हासिल करो, मगर विवाह के बाद बातों को कम से कम जानने की कोशिश करो, अधिक छानबीन न करो। इसी बात को किसी ने सरल शब्दों में यूँ कहा कि “शादी से पहले परखो, और शादी के बाद निभाओ।” कोई भी व्यक्ति पूर्ण या आदर्श नहीं। इसलिए रिश्ता तय करने से पहले जाँच-पड़ताल ज़रूर करनी चाहिए, लेकिन रिश्ता होने के बाद अपने जीवन साथी की अच्छाइयों को देखना चाहिए और उसकी कमियों को नज़रअंदाज़ करना चाहिए। इस दुनिया में पूर्णता या आदर्श प्राप्त करना असंभव है। साथ ही यह भी ज़रूरी नहीं कि जो चीज़ एक व्यक्ति को आदर्श लगे, वही दूसरे को भी वैसी ही लगे। इस आधार पर चाहे कोई व्यक्ति कितना भी सही हो, वह दूसरे को पूरी तरह संतुष्ट नहीं कर सकता। दोनों पक्षों को एक-दूसरे में कुछ न कुछ कमियाँ ज़रूर दिखेंगी। अब एक रास्ता यह है कि दूसरे की कमी पर झगड़ो और रिश्ता तोड़ लो, लेकिन

‹ Previous page Next page › Contents of July 2026 All issues

Printed page