Al-Risala · November 2023 · page 1

عورت کا میدانِ کار

الرسالہ، نومبر ۲۰۲۳، صفحہ ۱

म न्यूटन और आइसटाइन के बाद सबस ज़्यादा मुमताज़ और बड़े साइंसदा समझे जाते हैं। उनको नोबेल प्राइज़ और दूसरे बहुत से इनाम व सम्मान हासिल हुए। पाल डिरेक के नाम के साथ क्वांटम मेकनिकल थ्योरी जुड़ी हुई है। यह साइंसी नज़रिया (सिद्धांत) एटम के बेहद छोटे ज़र्रात (कणों) के बारे में है। उन्होंने सबसे पहले एंटी मीटर की पेशनगोई (भविष्यवाणी) की जो बाद में ज़्यादा तहक़ीक़ात से साबित हो गया। गार्जियन (4 नवम्बर 1984) ने पाल डिरेक पर लेख छापा तो उसकी सुर्खी इस तरह लगाईः Prophet of the Anti-Universe. पाल डिरेक ने एटम में पहला एंटी पार्टिकल खोजा, जिसे पाज़िट्रान (Positron) कहा जाता है। 'इस खोज्न ने न्यूक्लेयर फ़िज़िक्स में एक इंक़िलाब बरपा कर दिया। लोग जब पाल डिरेक से पूछते कि आपने सब-एटॉमिक की नौइयत और विशेषताओं के बारे में अपना चौंका देने वाला नज़रिया कैसे खोज निकाला तो वह बताते कि वह अपने स्टडी रूम में इस तरह फ़र्श पर लेट जाते थे कि उनका पाँव ऊपर रहता ताकि ख़ून उनके दिमाग़ की तरफ़ दौड़ेः When people asked him how he got his startling ideas about the nature of sub-atomic matter, he would patiently explain that he did so lying on the floor of his study with his feet up so that the blood rushed to his head. देखने में यह एक लतीफ़ा लगता है। लेकिन हक़ीक़त यह है कि कोई बड़ा

‹ Previous page Next page › Contents of November 2023 All issues

Printed page