Al-Risala · November 2023 · page 3

عورت کا میدانِ کار

الرسالہ، نومبر ۲۰۲۳، صفحہ ۳

इन्सानो का कबाड़खाना बना देगा। इसके बरअक्स अगर उसके अन्दर वह मिज़ाज हो, जिसका एक नमूना ऊपर के वाक़ए में नज़र आता है तो उसका संगठन एक ऐसा बाग़ होगा, जिसमें हर किस्म के बेहतरीन दरख़्त लगे हुए हों और हमेशा वह अपना फल देता रहे। मानवीय गुण कुरआन में मामूली लफ़्ज़ी फ़र्क के साथ दो जगहों पर यह बात कही गई है कि अल्लाह किसी कौम की हालत को उस वक़्त तक नहीं बदलता जब तक कि वह उसको न बदल डाले जो उसके जी में है (अर रअद)। इस खुदाई सुन्नत से मालूम होता है कि किसी गिरोह के क़ौमी और इज्तिमाई हालात उसके वैयक्तिक हालात पर निर्भर हैं। इसको दूसरे लफ़्ज़ों में इस तरह कहा जा सकता है कि क़ौमी हैसियत का दारोमदार मानवीय गुणों पर है। किसी कौम के लोगों में इन्सानी या अख़लाक़ी या नैतिक खूबियां जैसी होंगी, उसी के मुताबिक उसको दुनिया में सामूहिक मुकाम हासिल होगा, न उससे कम और न उससे ज़्यादा। इस मामले को समझने के लिए मौजूदा ज़माने की एक मिसाल लीजिए। यह बात सभी लोग मानते हैं कि जापान ने दूसरे विश्व युद्ध के बाद बहुत ग़ैरमामूली तरक्की की है। इस तरक्की का एक खास राज उनकी एकता है। जापानी हर

‹ Previous page Next page › Contents of November 2023 All issues

Printed page