मेयार को बुलन्द करना
الرسالہ، نومبر ۲۰۲۴، صفحہ ۱۳
ختم کر دیا۔ یہ پریشانی حالانکہ شروع کا 'مشکل' تھا، لیکن اسکے اندر 'آسانی' کا پہلو نکل آیا۔ کیونکہ इसने आपको ख़ुश्क ज़मीन की तरह बना दिया, ताकि जब 'वह्य' की सूरत में हिदायत आए तो उसकी एक-एक बूंद आपके अन्दर जज़्ब होती चली जाए। आप भरपूर तौर पर उसे ग्रहण कर लें। वह पूरी तरह आपके ज़ेहन को साफ़ और रोशन कर दे। दूसरी चीज़ जो इस 'सुन्नत' के लिए बतौर मिसाल पेश की गई, वह ज़िक्र को बुलन्द करने का मामला है। रसूलुल्लाह (स.अ.व.) की के लोगों को ईश्वर के सृष्टि-निर्माण योजना से अवगत करने की वजह से जिन लोगों को विरोध पैदा हुआ उन्होंने इसको नाकाम करने के लिए उनको बदनाम करने की मुहिम शुरू कर दी। वे आपके ख़िलाफ़ अशआर (कविता) कह कर उसको फैलाते, जो एक तरह से उस ज़माने की पत्रकारिता थी। मेले और बाज़ार, जो उस ज़माने के इजतिमा थे, वहां जाकर वे लोगों को आपके ख़िलाफ़ भड़काते। वे लोगों के सामने आपकी बुरी तस्वीर पेश करते ताकि वे आपसे और आपके सच्चे मिशन से बदगुमान हो जाएं। विरोधियों ने ऐब निकालने और इल्ज़ाम लगाने की जो मुहिम चलाई, उसका मक़सद उनके अपने ख़्याल के मुताबिक़ यह था कि पैग़म्बर को बदनाम करें और इस तरह लोगों को ईश्वर के सृष्टि-निर्माण योजना को समझने से दूर कर दें, उससे डरा दें। मगर इस मुश्किल में भी आसानी का पहलू निकल आया। विरोधी अपने तौर पर तो आपको बदनाम करने की कोशिश कर रहे थे, पर दूसरों के लिए इसमें उत्सुकता पैदा हो गई। इस तरह आपकी शख़्सियत लोगों के सामने एक बड़ा सवाल बन कर खड़ी
‹ Previous page Next page › Contents of November 2024 All issues