اختلاف ایک آزمائش
الرسالہ، مارچ ۲۰۲۵، صفحہ ۱۴
सकता है, जो हज़रत आइशा इसलाम के प्रारंभिक दौर में बना। मौत: एक अनुस्मारक (Reminder)
मौत मरने वाले के लिए इस दुनिया से एक अंत होता है, लेकिन जीवित लोगों के लिए यह एक याद दिलाने वाला संदेश है। जब कोई मरता है, तो देखने में यह बस एक आवाज़ के खामोश हो जाने जैसा लगता है। मगर उस खामोशी में एक गहरा संदेश छिपा होता है— "जो समय उस पर आया, वही एक दिन हमारे ऊपर भी आएगा। अपने उस समय के लिए हमें तैयार रहना है।"
यह आम बात है कि जब किसी की उम्र का एक साल पूरा होता है, तो उसका जन्मदिन मनाया जाता है। लेकिन अगर गहराई से देखें, तो यह दिन हमें याद दिलाता है कि हमारी ज़िंदगी का एक और साल कम हो गया है और हम अपनी मृत्यु के एक कदम और क़रीब आ गए हैं। वास्तविकता यह है कि हर इंसान की उम्र हर पल घट रही है। हर जन्मदिन यह बताता है कि तुम्हारी ज़िंदगी का एक और साल कम हो गया। मौत, दरअसल, इसी घटती हुई उम्र की अंतिम सीमा है। लोग अपने जन्मदिन को खुशी के मौके के रूप में मनाते हैं, लेकिन अगर हम
‹ Previous page Next page › Contents of March 2025 All issues