Al-Risala · July 2026 · page 59

अपनी कमज़ोरी

الرسالہ، جولائی ۲۰۲۶، صفحہ ۵۹

लेकिन जापानी उद्योगपतियों ने इस "उकसावे" पर गुस्से का कोई इज़हार नहीं किया। उन्होंने सिर्फ़ एक काम किया — अपने कंप्यूटरों की गुणवत्ता को बेहतर बनाने में लग गए। और नतीजा यह हुआ कि टाइम मैगज़ीन (17 सितंबर 1990) के मुताबिक जापान कंप्यूटर उद्योग में पूरी दुनिया से आगे निकल गया। आज जापान की स्थिति यह है कि फुजित्सु (Fujitsu) कंपनी ने कहा कि उसके नए, बड़े कंप्यूटर प्रति सेकंड 600 मिलियन निर्देशों को पूरा कर सकते हैं, जबकि अमेरिकी आईबीएम के सर्वश्रेष्ठ कंप्यूटर की गति केवल 210 मिलियन निर्देश प्रति सेकंड है। Fujitsu said its largest new computer can perform up to 600 million instructions per second, compared with up to 210 MIPS for IBM's best. (p.47)

उकसावे पर भड़क उठना प्रतिक्रिया (reaction) है, और उकसावे को नज़रअंदाज़ कर अपने निर्माण और मज़बूती पर ध्यान देना कर्म (action) है। इस दुनिया का नियम साफ़ है — जो लोग कर्म पर ध्यान देते हैं, वे तरक्की करते हैं; और जो प्रतिक्रिया में उलझे रहते हैं, वे बर्बाद हो कर रह जाते हैं। गुस्सा न दिलाओ 29 मई 1990 को दिल्ली के अखबारों में एक सीख देने वाली खबर प्रकाशित

‹ Previous page Next page › Contents of July 2026 All issues

Printed page